Breaking News

मंझनपुर में गुड ईयर टायर का ब्रांडेड रिटेल शोरूम

प्रयागराज। बेहतर गुणवत्ता और वारंटी वाले टायर के लिए बड़े शहर की दौड़ नहीं लगानी होगी। चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर टायर के टायर अब मंझनपुर में उपलब्ध होंगे। यह बातें गुड ईयर इण्डिया लिमिटेड के एरिया मैनेजर राजेश कुमार ने कहीं। वो विश्व प्रसिद्ध टायर निर्माता कम्पनी गुड ईयर टायर के ब्रांडेड रिटेल शोरूम के उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों से मुखातिब थे। 

शोरूम के मालिक जगरनाथ साहू ने कहा कि कार व ट्रैक्टर टायर की सम्पूर्ण शृंखला यहां उपलब्ध है। खास यह कि कम्पनी के द्वारा दी गई सारी वारंटी सुविधा यहां मिलेगी। इस अवसर पर गुड ईयर कम्पनी के फैज भी मौजूद रहे।

No comments